35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : जैविक खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरकता- डॉ रमेश चंद्र

जौनपुर : जैविक खेती से बढ़ती है मिट्टी की उर्वरकता- डॉ रमेश चंद्र

सुइथाकलां। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7
                 कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को कृषक  सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक में आयोजित किया गया। जिसमें खरीफ उत्पादकता को बढ़ाने के लिए जैविक खेती के लाभ एवं महत्व कृषि विविधीकरण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, गौ आधारित  खेती से किसानों को लाभ तथा खेती में प्रयोग होने वाले उपकरण एवं विधि  के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्याधिक प्रयोग के कारण मिट्टी लगातार बीमार होती जा रही है। जिससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही उत्पाद का सेवन करने वालों के शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। मृदा की सेहत सुधारकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों की सहायता कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि जैविक खेती हमारे लिए लाभकारी और कम लागत में गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।जो जीव जन्तु वातावरण तथा मानव जीवन को सहज सरल बनाए रखने में कारगर साबित होती है।जीव प्रबंधन द्वारा फसलों की सुरक्षा की जानकारी दिया।
डा. यादव ने बीज शोधन, मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा मृदा की जांच कर संतुलित खेती करने का सुझाव दिया। फसलों में खरपतवार, रोगों एवं कीटों के बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव तथा संचालन ज्ञान तिवारी ने किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए एडीओ एजी मिथिलेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर बेचन सिंह, राम प्रसाद, राजेश, उर्मिला देवी, अनिल रविंद्र आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37423523
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This