42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : ट्रैक्टर से दब कर वृद्धा की हुई मौत में चालक पर केस दर्ज

जौनपुर : ट्रैक्टर से दब कर वृद्धा की हुई मौत में चालक पर केस दर्ज

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुरगेल्हवा गांव में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी गांव की एक वृद्धा की हुई मौत के प्रकरण में पुलिस ने चालक शुभम खरवार पुत्र भुलई खरवार निवासी दुगौलीखुर्द पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। घटना 16 नवम्बर देर रात की है।
ग्राम ऊदपुरगेल्हवा निवासी राजेन्द्र सरोज ने लिखाए गये मुकदमें में आरोप लगाया है कि उनके गांव में पिछले एक माह से अवैध मिट्टी का खनन कराए जाने के बाद ट्रैक्टर से मिट्टी श्याम सिंह के भट्ठे पर दिन रात जा रहा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रात में मिट्टी ढोने के कार्य से मना भी किया था। किन्तु चालक रात को मिट्टी ढोना बन्द नहीं किया। परिणामस्वरूप बिना नम्बर का ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दुगौलीखुर्द निवासी शुभम खरवार के चलाने के कारणा चाची कृपाली पत्नी स्व. राम मुन्दर सरोज उम्र 65 वर्ष अपने दरवाजे से कहीं जा रहीं थी कि माटी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गयीं। घायला अवस्था में उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में नाजुक हालात के कारण डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी में इलाज के दौरान उन्होंने दूसरे दिन दम तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि घटना में शामिल ट्रैक्टर तथा चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400567
Total Visitors
983
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This