19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

जौनपुर : डीएम ने किया निर्माणाधीन लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग का औचक निरीक्षण

जौनपुर : डीएम ने किया निर्माणाधीन लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग का औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्माणाधीन (NH-56) लखनऊ- वाराणसी राष्ट्रीय मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति के सम्बंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि (NH-56) पर जिन छोटे स्थानों पर कार्य अवशेष रह गए है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराएं जिससे आवागमन में सुगमता रहे और दुर्घटना न होने पाए। उन्होंने सड़क पर साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रीट लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

                 
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश गायत्री प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया, प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि दो रेलवे ओवर ब्रिज और मछली शहर बाईपास का कार्य अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कर आम जनमानस के लिए चालू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर एनएच आई के पीडी आर.एन यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास, गायत्री प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर नागार्जुन राव, एसआर एससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि 31 अगस्त 2021 तक जौनपुर हाईवे इलाहाबाद रेलवे क्रॉसिंग का कार्य पूर्ण कर आम जन मानस के लिए चालू कर दिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This