17.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : ढाई सौ जरूरतमंदो को वितरित किया गया कंबल

जौनपुर : ढाई सौ जरूरतमंदो को वितरित किया गया कंबल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत सियराबासी गांव निवासी व केन्द्रीय उच्च तिब्बतीय शिक्षा संस्थान सारनाथ वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. बाबूराम त्रिपाठी ने शुक्रवार को गांव में ढाई सौ जरूरतमंदो को कंबल वितरित किया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व आज ही की तिथि को हमारी पत्नी निर्मला देवी ईहलोक से परलोक सिधार गयी थी। उनके स्मरण में जरूरतमंदो की सेवा करने से खुद को आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है।

ज्ञातव्य हो कि श्री त्रिपाठी को हिन्दी साहित्य के विद्वानो में पूरे देश में एक अहम स्थान प्राप्त है। वे वर्ष 2018 में मारीशस देश में आयोजित हिन्दी सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके है। उन्होने कहा कि सुख या दुख का कोई भी दिन हो उसका दीर्घकाल तक स्मरण बनाए रखने के लिए उस विशेष दिवस पर जरूरतमंदो की सेवा तथा पौधरोपण कर उसे हमेशा यादगार बनाए रखा जा सकता है। इससे गरीबो, निरीहों के चेहरे पर खुशी तथा प्रकृति का श्रृंगार बढ़ता है। इस मौके पर अमरनाथ तिवारी, डॉ. विजय शंकर तिवारी, रामकृपाल, कुंवर साहब, भगवत, ओम प्रकाश, डॉ. अनुराग, पिंटू पाण्डेय, विपिन, शनि तिवारी आदि मौजूद रहे।
Feb 05, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This