39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए वरिष्ठ पत्रकार मनोज दूबे

जौनपुर : तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए वरिष्ठ पत्रकार मनोज दूबे

# प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार व व्यवसायियों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              वरिेष्ठ पत्रकार स्व. यादवेन्द्र दुबे “मनोज” की तीसरी पुण्यतिथि शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार संघ भवन में आयोजित की गई। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों और पत्रकारों ने स्व. मनोज दुबे के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दिया।

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह “प्रिंशू “ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, वह अपने कलम से गरीबों मजलूमों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उन्हे न्याय दिलाने का काम करता है। ऐसे में हम लोगो की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पत्रकारों के सुख दुःख में शामिल होकर हर सम्भव मदद करनी चाहिए।

प्रिंशू ने कहा कि मई माह में स्वर्गीय मनोज की बेटी की शादी है, बेटी का विवाह पूरे धूमधाम से किया जायेगा, इस पुनीत कार्य के लिए समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए, शादी वाले दिन मैं तन, मन और धन के साथ खड़ा रहूंगा। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद उनकी पत्नी से वादा किया कि बेटी के हाथ पीले करने में किसी प्रकार की परेशानी नही आने दूंगा।

इस मौके पर एसपी सिटी डाॅ संजय कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकार हर समय समाज के लिए खड़ा रहता है। अपनी लेखनी के माध्यम से हम लोगो का मार्ग दर्शन करता रहता है। उन्होने भरी सभा में ऐलान किया कि स्व. मनोज के बेटी की शादी में मैं खुद और पुलिस परिवार की तरफ से हर सम्भव मदद करूंगा।

पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय प्रतिष्ठान गहना कोठी परिवार के विनीत सेठ ने स्व. मनोज दुबे को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मनोज जी से हमारे बहुत अच्छे ताल्लुकात थे, वे हसमुख मिजाज के थे। उन्होने बेटी के हाथ पीले करने में भरपूर मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कवि सभाजीत द्विवेदी “प्रखर”, कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र त्रिपाठी, पत्रकार राजेश श्रीवास्तव ने भी श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम का आयोजन व संचालन पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पत्रकार अजीत सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत बादल, कुंवर नीतिश, सुशील स्वामी, उमेश मिश्रा, कृपाशंकर यादव, जितेन्द्र दुबे, विरेन्द्र पाण्डेय, पकंज मिश्रा, अजय पाण्डेय, शशि मौर्या, अखिलेश तिवारी “अकेला”, मंगला तिवारी, मनीष श्रीवास्त, जुबेर अहमद समेत भारी संख्या में पत्रकारो ने स्व. मनोज दूबे को श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्व. मनोज दूबे की पत्नी उषा दुबे, भाई ज्ञानेन्द्र दुबे तथा पुत्र अकुंर दुबे ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
Feb 05, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115012
Total Visitors
620
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This