42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : तेजी से बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

जौनपुर : तेजी से बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
            प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हुई जबरदस्त बारिश का असर गोमती नदी में दिखाई देने लगा है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर छह तटवर्ती गांवों के दर्जनों किसानों की सौ बीघे से अधिक धान की फ़सल जलमग्न हो गई है। इसमें बीस एकड़ से अधिक फसलें पानी में डूब चुकी हैं। जिसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।
शाहपुर सानी गांव में गोमती नदी से निकला मोहारेबीर नाले में शुक्रवार की सुबह तक नदी का पानी आना शुरू हो गया था। नदी का पानी इतना तेजी से बढ़ रहा है कि चौबीस घंटों के भीतर सैकड़ों बीघा फसल को अपनी आगोश में ले लिया।
क्षेत्र के शाहपुर सानी, अहियापुर, गढ़ा गोपालपुर, बड़ेरी, सियरावासी, महमदपुर, गुलरा आदि गांवों के  किसानों को चिंता सताने लगी है कि यदि बढ़ाव ऐसे ही रहा तो खून पसीने से कमाई गई फसलों को बचा पाना मुश्किल हो जायेगा। यही हाल रहा तो रिहायशी बस्तियों तक पानी पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। किसान उस भयावह स्थिति की कल्पना मात्र से परेशान हैं। पानी इसी गति से बढ़ता रहा तो रविवार तक नाले की पुलिया के पास बना रमाशंकर यादव इंटर कालेज में भी प्रवेश कर जायेगा। गांवों के किसान हर्षू पाठक, गिरजा यादव, शंकर सिंह, मुरारी मिश्रा, रमाशंकर यादव, अमरनाथ तिवारी, लालबहादुर यादव आदि किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि फसले डूब जाने के बाद भी प्रशासनिक अमले का कोई जिम्मेदार किसानों की सुध लेने मौके पर नहीं आया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411273
Total Visitors
389
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This