41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : त्योहारी सीजन में अतिरिक्त फेरे लगाएंगीं रोडवेज की बसें

जौनपुर : त्योहारी सीजन में अतिरिक्त फेरे लगाएंगीं रोडवेज की बसें

जौनपुर।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
              दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को अपने गतंव्य स्थल पर पहुंचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग मुस्तैद है। पर्व को लेकर रोडवेज बसें विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। आज से लेकर 20 नवंबर तक यह सुविधा यात्रियों के लिए लागू रहेगी।
जौनपुर डिपो में कुल 62 बसें हैं। इसके अलावा 14 बसें अनुबंधित हैं। कुल 76 बसें प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। रोज करीब आठ से नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनसे करीब नौ लाख रुपये प्रतिदिन आमदनी होती है। दीपावली और छठ के अवसर पर लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। एआरएम रमेश चंद्र सिंह ने बताया है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 10 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक यह व्यवस्था रहेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425449
Total Visitors
796
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This