40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : दो पक्ष भिड़े, एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

जौनपुर : दो पक्ष भिड़े, एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा तिराहे के पास शुक्रवार की शाम बाइक ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से दलित उत्पीड़न तो दूसरे पक्ष से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।शेरापट्टी गांव निवासी दलित शिवम रजक का आरोप है कि वह स्थानीय एक दुकान पर मजदूरी का काम करता है। शाम को वह दुकान का सामान लेकर बाइक से लौट रहा था। पीछे से बाइक से आ रहे पिलकिछा खोभरियां गांव के नीरज यादव उसे रोक मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के नीरज का आरोप है कि वह अपनी पत्नी को दवा दिलाकर वापस घर लौट रहा था। ओवरटेक को लेकर शिवम और‌ उसके साथियों ने उसे मारापीटा। मामले में पुलिस शिवम रजक की तहरीर पर नीरज यादव, रोहित यादव व एक अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के नीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिवम, रविकांत विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409516
Total Visitors
372
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This