32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

जौनपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

# चाकू की नोक पर डरा- धमकाकर किया था दुष्कर्म

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) काशी प्रसाद सिंह यादव की अदालत ने 2 वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹12000 अर्थदंड से दंडित किया।सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी ने अभियोग पंजीकृत करवाया था कि विगत 1 फरवरी 2021 की उसकी नाबालिग बहन पेशाब करने के लिए घर के पीछे गई थी वहां पहले से घात लगाकर बैठे विकास यादव उसे डरा-धमका कर जबरदस्ती अपने साथ भाग ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
2 फरवरी 2021 की अपराह्न उसकी बहन को गांव में लाकर छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दिया कि किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को मारकर खत्म कर देंगे। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। विशेष लोक अभियोजक राजेश उपाध्याय व कमलेश राय के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी विकाश यादव को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत 10 वर्ष के कठोर कारावास व ₹12000 अर्थदंड से दंडित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420377
Total Visitors
345
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This