35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, कुलपति ने जताई नाराजगी 

जौनपुर : निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, कुलपति ने जताई नाराजगी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तैनात कर्मचारी तब हलकान हो गए जब उन्हें सूचना मिली कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह गुरुवार को अलग-अलग विभागों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गई हैं। कई कर्मचारी अपने टेबल पर मौजूद नहीं रहे। जिसको देखकर प्रोफेसर वंदना सिंह खासी नाराज देखी। चर्चा है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी की जाएगी।
गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह आपने कार्यालय में पहुंचने से पहले ही वह प्रशासनिक भवन के शैक्षणिक विभाग, संबद्धता विभाग, कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा विभाग, पीएचडी विभाग और विकास सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अपने टेबल पर मौजूद नहीं रहे। जिसको लेकर कुलपति ने नाराजगी जाहिर की। मौजूद कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी को समझें। छात्रों को प्राथमिकता सबसे पहले दें। फाइलों को अपनी टेबलों पर तीन दिन से अधिक समय तक ना रोकें, जिससे फाइलों का बोझ न बने। समय से काम निपटाना ही कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37419156
Total Visitors
320
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This