42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए डीएम को सौंपा पत्रक

जौनपुर : निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए डीएम को सौंपा पत्रक

# सपा प्रत्याशी के पति ने किया अनर्गल प्रलाप करने वालों पर कार्रवाई की मांग

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर पालिका परिषद पर अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी रचना सिंह के पति वीरेंद्र सिंह बंटी ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष मतगणना कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने विपक्ष पर मनमानी कर जीत हासिल करने का दावा करने और प्रशासन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को दिए गए प्रार्थना पत्र में सपा प्रत्याशी के पति ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता और उनके समर्थकों द्वारा येन-केन प्रकारेण चुनाव जीतने की बात फैलाई जा रही है, जिससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि जिस तरह प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ निष्पक्ष मतदान कराया, उसी तरह निष्पक्षता पूर्वक मतगणना भी कराई जाए। उन्होंने मांग किया कि अनर्गल प्रलाप कर प्रशासन की छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

बता दें कि पहले चरण के तहत बीते गुरुवार को शाहगंज निकाय चुनाव में कुल 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल, पूर्व चेयरमैन स्व. जितेंद्र सिंह की पुत्रवधू सपा प्रत्याशी रचना सिंह और बसपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन सुमन गुप्ता के बीच जोरदार टक्कर है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413120
Total Visitors
709
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This