29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : पत्नी की मौत से व्यथित पति ने भी दे दी जान

जौनपुर : पत्नी की मौत से व्यथित पति ने भी दे दी जान

# आठ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह

सुईथाकलां।
मो. आसिफ
तहलका 24×7
              सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव में बुधवार की शाम पत्नी की मौत से दुखी पति ने भी देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृत दंपती ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इनसे एक छह वर्षीय पुत्र भी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
हरिजन बस्ती निवासी अजय कुमार ने पड़ोस की ही स्वजातीय रेखा से आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उक्त विवाह से नाराज दोनों के स्वजनों ने पहले तो उनसे सारे संबंध तोड़ लिए, लेकिन समय बीतने के साथ रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

बुधवार को दोपहर रेखा के सिर में अचानक तेज दर्द उठा। अजय उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई। पत्नी की इस तरह अचानक हुई मौत से अजय बदहवास होकर रोने लगा। लोगों के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह शांत तो हुआ, लेकिन थोड़े ही देर बाद वह अस्पताल से कहीं चला गया। लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह मिला नहीं।
थक हारकर साथ गए लोग रेखा के शव को लेकर घर आ गए और उसके लौटने का इंतजार करने लगे। उधर, गुरुवार की सुबह उसका शव सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला तो परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अजय घर पर पत्नी रेखा व पुत्र लकी के साथ अकेला ही रहता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां भानमती छोटे पुत्र विजय कुमार के साथ लखनऊ रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह भी गांव आ गई। इस घटना ने आस-पास के लोगों को भी हिलाकर रख दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This