35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण

जौनपुर : पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                 पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली खेतासराय के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी नंदलाल कुमार, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम एवं थाना खेतासराय के उपनिरीक्षक महंगू यादव रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं को पौधों की देखभाल का निवेदन किया गया। क्योंकि पौधों से ही हमें छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है।
प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने कहा की वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में 125 पौधे लगाए गए। पत्रकार एकता संघ द्वारा एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खंड विकास अधिकारी सोंधी शाहगंज ने पत्रकार एकता संघ की काफी सराहना की और साथ ही पत्रकार एकता संघ के समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, वाराणसी मंडल सचिव प्रेम कुमार यादव, वाराणसी मंडल संगठन मंत्री निशानाथ, प्रकाश चौहान, पत्रकार एकता संघ कार्यकारिणी सदस्य, कांस्टेबल विवेक कुमार दुबे, हीरालाल वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रहलाद, भानू सिंह, सिराज अहमद, मोहम्मद अरमान व विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राकेश कुमार शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी वाराणसी मंडल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37423565
Total Visitors
594
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This