37.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : फावड़े से मारकर ईंट भट्ठा ठीकेदार की निर्मम हत्या

जौनपुर : फावड़े से मारकर ईंट भट्ठा ठीकेदार की निर्मम हत्या

# बिहार से आकर ईट भट्टे पर ठेके पर मजदूरों से करवाता था कार्य 

जलालपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव में शुक्रवार को ईट भट्ठा ठेकेदार की फावड़ा से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष जलालपुर राम शरीख, एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में पुलिस ने सीएचसी रेहटी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एपी सिंह ने मृतक साथ आए लोगो से घटना की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मृतक छोटे मांझी (45) पुत्र हीरामन मांझी निवासी तेजा बिगहा थाना नूरसराय जिला नालंदा बिहार का रहने वाला है।वह ईट भट्ठे पर लेबर सप्लाई का काम करता था। वर्तमान में वह लखमीपुर गांव निवासी चंदशेखर राय के सलेमपुर स्थित ईट भट्ठे पर लेबर सप्लाई व काम करता था।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सुबह शौच के लिए निकला था करीब सौ मीटर दूरी पर इसी भट्ठे पर काम करने वाले राकेश मांझी से किसी बात को लेकर विवाद व मारपीट हो गया।आरोप है कि राकेश मांझी ने फावड़ा से छोटे मांझी के सिर व सीना पर प्रहार कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी होकर जमींन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना की जानकारी होते ही ईट भट्ठे लेबरो में खलबली मच गई। एंबुलेंस से छोटे मांझी को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि ईट भट्टे पर दो मजदूरों में पहले कहा सुनी हुई उसके बाद एक मजदूर ने फावड़े से हमला कर दिया। मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37453257
Total Visitors
610
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This