41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : बकरी चराने गई वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर : बकरी चराने गई वृद्धा की सड़क हादसे में मौत

सुइथाकलां। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर जहरुद्दीनपुर गांव में तालाब की पुलिया के पास बकरी चराने गई एक वृद्धा की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव निवासी 65वर्षीया भानमती पत्नी नन्हकू पाल बुधवार दोपहर बाद अपने पति के साथ बकरी चराने गई थी। चराने के दौरान बकरी को लखनऊ बलिया राजमार्ग पार करते समय शाहगंज की तरफ से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जांच में जुटी लग गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399420
Total Visitors
877
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This