19.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

जौनपुर : बट सावित्री पूजा के उपलक्ष में हिंदू भगवा वाहिनी ने किया पौधारोपण

जौनपुर : बट सावित्री पूजा के उपलक्ष में हिंदू भगवा वाहिनी ने किया पौधारोपण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                      हिंदू भगवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा बट सावित्री पूजा के उपलक्ष में हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह के नेतृत्व में नगर के चांदमारी स्थित एक स्कूल के प्रांगण में बरगद का पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में लोगों को ऑक्सीजन की सख्त आवश्यकता है। हरे भरे पेड़ों की कटाई होने के कारण पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी है ऐसे में पेड़ों को लगाकर ऑक्सीजन के संतुलन को बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अर्चना त्रिपाठी, प्रियंका श्रीवास्तव, मानसी सिंह, रेनू श्रीवास्तव, डॉ बबीता सिंह, विक्रम गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने भी पेड़ लगाते हुए शपथ लिया कि भविष्य में इसी तरह हम लोग पेड़ लगाते रहेंगे और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करते रहेंगे और पेड़ लगाते रहेंगे जिससे लोगों को ऑक्सीजन प्राप्त होता रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This