44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : बहन के घर से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली 

जौनपुर : बहन के घर से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली 

जफराबाद।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर गोंडा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने अकेले बाइक से अपनी बहन के यहां से अपने घर जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित जगन्नापुर गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय (40) अपनी बहन के यहां जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में करीब चार दिन पहले आए थे। सुशील के भांजे ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए चार लोगों ने गोली चला दी। गोली सुशील के पैर में लगी है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, मौके से तीन खोखे भी बरामद हुए हैं।
इस मामले में जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों का नाम भी बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427656
Total Visitors
604
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This