44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : बाराती को वाहन से उतारकर अज्ञात लोगों ने पीटा

जौनपुर : बाराती को वाहन से उतारकर अज्ञात लोगों ने पीटा

रामपुर।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के छेरहटी के समीप शनिवार की रात गाड़ी में सवार बराती को वाहन चालक ने अपने साथियों को बुलाकर मारापीटा। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है।
रामपुर थाना क्षेत्र के फदुलहा गांव से भदोही थाना क्षेत्र के दुरासी गांव में शनिवार को बरात गई थी। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के मजगवा गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय भी बरात में आया था। आरोप है कि बरात से घर लौटते समय गाड़ी के चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर चालक उसे गाड़ी से जबरन नीचे उतारने लगा लेकिन कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। तभी सुरेरी थाना क्षेत्र के छेरहटी नदी के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर अभिषेक को गाड़ी से उतारा, फिर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक को गंभीर चोटे आई। युवक से घटना की सूचना मिलने पर रिश्तेदार पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। सुरेरी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410976
Total Visitors
388
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This