30.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

जौनपुर : बिजली सप्लाई मे आई खराबी के चलते बाधित रही आपूर्ति

जौनपुर : बिजली सप्लाई मे आई खराबी के चलते बाधित रही आपूर्ति

# चौबीस घंटे में नगर को मिली महज 8 घंटे बिजली

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                     पिछले 24 घंटे के दौरान खेतासराय नगर के फीडर की सप्लाई लाइन में आई खराबी के चलते उपभोक्ताओं को महज 8 घण्टे ही बिजली मिल पाई। रविवार शाम बिजली कर्मचारियो द्वारा मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई।
नगर के 13 वार्डो और शाहपुर मे शनिवार दोपहर 3 बजे बिजली कटी तो रात 12 बजे बिजली आई फिर रविवार सुबह 8 बजे बिजली कटी तो दोपहर 3 बिजली आई। बिजली कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बादशाही उपकेंद्र पर बिजली सप्लाई न आने के कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। नगर खेतासराय की आपूर्ति पूर्वांचल विश्वविद्यालय केन्द्र से बादशाही उपकेंद्र आती है।
जेई पुनीत सिंह ने बताया कि तरसावां में इंसुलेटर की खराबी तथा पूर्वांचल उपकेंद्र के ब्रेकर मे खराबी के चलते आपूर्ति बाधित थी। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This