42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : भीषण ठंड में दो माह की बेटी को मंदिर में छोड़कर मां फरार 

जौनपुर : भीषण ठंड में दो माह की बेटी को मंदिर में छोड़कर मां फरार 

डोभी।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
                 क्षेत्र के एक मंदिर में मासूम बेटी को छोड़कर उसकी मां मंगलवार को फरार हो गई। एक दिन पहले उसने मंदिर के सामने रहने वाले एक तांत्रिक पर बेटी का पिता होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। मासूम के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ महिलाओं की ममता जागी तो उसे गोद में लेना चाहा लेकिन तांत्रिक के बेटे ने किसी को नहीं लेने दिया।चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तांत्रिक पर आरोप लगाया था कि तंत्र विद्या के माध्यम से उसे तांत्रिक ने बस में कर लिया था।
दो साल से शारीरिक शोषण करता रहा। दो माह पूर्व पुत्री पैदा हुई। अब उसे अपनाने से तांत्रिक इनकार कर रहा हैं। आरोप है कि पुलिस ने तांत्रिक को बुलाकर मामला रफा दफा करा दिया था। मंगलवार की शाम को तांत्रिक के घर के सामने मंदिर में भीषण ठंड के बीच महिला बच्ची को छोड़कर फरार हो गईं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गईं। कुछ महिलाओं ने बच्ची को गोद में लेने का प्रयास किया तो तांत्रिक के बेटे ने ऐसा नहीं करने दिया। रात में आस-पास के लोगों ने दबाव बनाकर तांत्रिक के घर बच्ची को रखवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदवक विजय शंकर सिंह ने कहा कि महिला के पति से बात हुई है। उसने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400428
Total Visitors
987
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This