16.1 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026

जौनपुर : मनरेगा क्रमिकों ने काली पट्टी बांध कर जेम पोर्टल का किया विरोध

जौनपुर : मनरेगा क्रमिकों ने काली पट्टी बांध कर जेम पोर्टल का किया विरोध

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               शाहगंज सोंधी ब्लाक के मनरेगा क्रमिकों ने शुक्रवार को अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर जेम पोर्टल का विरोध किया। शासन स्तर से जारी जेम बिड डाक्यूमेंट द्वारा नई भर्ती होने की जानकारी पर इन्हें नौकरी जाने का भय सता रहा है। मनरेगा कर्मियों ने जेम पोर्टल से संबद्ध करने की मांंग करते हुए डीएम के नाम एडीओ को पत्र सौंंपा।

मनरेगा कर्मियों का का कहना है कि शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति व तय मानक के साथ पूरी पारदर्शिता से इनकी नियुक्ति वर्ष 2008-10 में की गई थी। तभी से वे शासन की मंशा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते चलते आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण में भी मनरेगा कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। लगभग 13 वर्षो से नियमित संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

फिर भी शासन द्वारा अभी तक न तो मानव संसाधन नीति लागू की गई, और न ही मानदेय में सम्मान जनक वृद्धि की गई। इस बीच शासन द्वारा जेम बिड डाक्यूमेंट जारी कर दिया गया। जिसके द्वारा नई भर्तियां होनी है। जिसका मनरेगा संविदा कर्मियों ने विरोध किया है। विरोध में इनके साथ ग्राम रोजगार सेवक भी रहे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में एपीओ राजकुमार गुप्ता, लेखा सहायक मनरेगा रमेश कुमार, तकनीकी सहायक पंकज, जय प्रकाश यादव, ग्रामरोजगार सेवक निशानाथ, बृजेश सिंह, साधना यादव, सुषमा यादव आदि मनरेगा कर्मी रहे।
Mar 19, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This