18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

जौनपुर : मन, शरीर और जीवन की खुशहाली का मंत्र है योग, करें योग रहें निरोग- मनीष वर्मा

जौनपुर : मन, शरीर और जीवन की खुशहाली का मंत्र है योग, करें योग रहें निरोग- मनीष वर्मा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्वंय योगाभ्यास कर आम जनमानस को अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने की अपील की है। जिलाधिकारी श्री वर्मा जी ने कहा कि आज के दौरान हर कोई इंसान किसी न रोग से ग्रस्त है। बिना दवाइयों के जीवन गुजार पाना असम्भव हो गया है। इसके पीछे का असली कारण है इंसान सही ढंग से खान पान का ध्यान न देना। धीरे- धीरे आलसी होता चला जा रहा है। भौतिक सुख- सुविधा के चक्कर में बीमारियों के काल मे चला जा रहा है। इससे बचने के लिए नायब तरीका योग साबित हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि योग से मन, शरीर और जीवन खुशहाल रहता है। योग करने से शरीर को विभिन्न फायदे है। लेकिन एक दिन मात्र कर लेने से फायदे दिखने नहीं लगते है। इसको धीरे- धीरे करते रहना चाहिए और खाली पेट सुबह शुद्ध वातारण के बीच करना चाहिए। योग से आज के समय मे तेज़ी से बढ़ रही मोटापा के रोग से मुक्ति प्राप्त कर सकते है। योग से चिंता एंव तनाव कम होता है। मधुमेह से छुटकारा, रक्तचाप, रक्त संचार ठीक ढंग से होना, बेहतर श्वसन प्रणाली, गैस से निजात मिल सकता है। इसके साथ ही साथ दर्द सहने की क्षमता बढ़ जाती है। कोरोना महामारी में जिसका इम्युनिटी पावर कम था वह आसानी से महामारी की चपेट में आ रहा है। इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए योग अच्छा और मुक्त उपाय है आप योग के माध्यम से अपने इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं इसलिए योग के प्रति स्वंय जागरूक हो और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This