19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

जौनपुर : वट सावित्री व्रत-पूजन के अवसर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया पौधारोपण

जौनपुर : वट सावित्री व्रत-पूजन के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने किया पौधारोपण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             सौभाग्य वृद्धि एवं पतिव्रत संस्कारों के प्रतीक पर्व वट सावित्री व्रत-पूजन के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्यों ने एक मुहिम के तहत “आइए वृक्ष लगाए देश को प्रदुषण से बचाएं” जलालपुर कालोनी के मंदिर प्रांगण में बट वृक्ष का पौधा लगाया गया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्राण वायू आक्सीजन के लिए मची त्राहि त्राहि ने हमे बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। बट वृक्ष की महत्ता धर्म शास्त्र और विज्ञान मे समस्त जगहों पर है इसलिए हर नागरिक को इस मुहिम में जुड़ कर देश हित में एक कदम आगे बढ़ाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, महासचिव राधिका सिंह और मंदिर प्रांगण के सम्मानित पुजारी शीतला प्रसाद समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This