42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : शिक्षा, संस्कार के साथ खेलों में भी हासिल करें कामयाबी- गौतम

जौनपुर : शिक्षा, संस्कार के साथ खेलों में भी हासिल करें कामयाबी- गौतम

# सेंट जेवियर्स स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

शाहगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
           क्षेत्र अंतर्गत पखनपुर गांव स्थित सेन्ट जेवियर्स स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अभिषेक आदित्य, संयुक्त निदेशक गौतम जायसवाल, अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक गौतम जायसवाल ने बच्चों की प्रतिभाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों को शिक्षा, संस्कार के साथ उनके मन में भावना का जो संचार किया जा रहा है वो तारीफ के काबिल है। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। जो प्रतिभागी पीछे रह जाएं वो अपने आत्मबल को गिरने न दें। आगे के लिए मेहनत जारी रखें। प्रतियोगिता के पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मन मोहा।
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में कप बास्केट, बुक बैलेन्स, जम्प एंड बिस्किट, सैक रेस व सीनियर वर्ग में वालीबॉल, रेस, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, शतरंज आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर क्रीडा अध्यापक विजय यादव, शेफाली अस्थाना, रमेश अग्रहरि, देवेश चंद जायसवाल, गृतेश कुमार, संदीप यादव, अंकित सिंह, प्रिया जायसवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37414947
Total Visitors
1093
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This