40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम रवाना

जौनपुर : श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम रवाना

खुटहन।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
                 देवाधिदेव महादेव के मनभावन सावन मास में कांवरियों व श्रद्धालुओं के विभिन्न शिवालयों में दर्शन के लिए जत्थों का आना-जाना लगा रहता है। इसी क्रम में क्षेत्र के इमामपुर ग्राम सभा से पत्रकार मुलायम सोनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ धाम दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में शामिल शिवभक्त कस्बा के शिवालय में विधि-विधान से जलाभिषेक करने के बाद जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचे और वहां से बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए प्रस्थान किए।
मुलायम सोनी ने कहा कि हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ बर्फानी ने अपने दिव्य दर्शन के लिए बुलाया तो हम लोग निकल पड़े हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है हर वर्ष श्रावण मास में अमरनाथ धाम दर्शन करने जाएं। हर किसी को भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप अमरनाथ धाम का दर्शन करने जाना चाहिए। जत्थे में दीपचंद सोनी, रवि सोनी, संतोष सोनी, शुभम सोनी भी शामिल हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430597
Total Visitors
678
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This