42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : श्रीराम दरबार की आरती के साथ शुभारंभ हुआ धनुष यज्ञ लीला मंचन

जौनपुर : श्रीराम दरबार की आरती के साथ शुभारंभ हुआ धनुष यज्ञ लीला मंचन

शाहगंज। 
एम. ई. खान
 तहलका 24×7 
            श्रीराम लीला समिति तत्वाधान में नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित लीला मंच स्थल पर अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ श्रीराम दरबार की भव्य आरती के साथ शुरु हुआ।
समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने पदाधिकारियों संग आरती की। लीला के प्रथम दिन नारद जी के तप से इंद्र के घराने, नारद की तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजने, काम देव के भेजने और नारद द्वारा कामदेव को क्षमा करने और अपनी प्रशंसा भगवान विष्णु से करने, विश्व मोहिनी के स्वयंवर पहुंचने आदि का मन मोहक प्रस्तुति किया गया। वहीं नारद की भूमिका निभा रहें अनमोल आर्ट के राजकुमार अनमोल के अभिनय की जम कर तारीफ की। व्यास जी की भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू निभा रहे हैं। अन्य कलाकारों में शुभम केशरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, श्रवण अग्रहरी आदि अपनी भूमिका बड़े ही मनमोह ढंग से निभा रहे हैं।
श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं माताओं एवम् बहनों से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील की। धनुष यज्ञ को सफल बनाने में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरिधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, काली चरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया, मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन आदि समिति के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400888
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This