42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : श्री रामलीला समिति शाहगंज का सदस्य बनने का सुनहरा मौका 

जौनपुर : श्री रामलीला समिति शाहगंज का सदस्य बनने का सुनहरा मौका 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            नगर पालिका परिषद क्षेत्र के निवासी शाहगंज की प्रतिष्ठित श्री रामलीला समिति के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोगों को आवेदन करना होगा और निश्चित शुल्क अदा करना होगा। यह फैसला शनिवार को श्री रामलीला समिति की बैठक में हुआ। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कई मसलों पर विचार विमर्श किया और अपनी राय रखी।
श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को समिति का सदस्य बनने के लिए अनाउंसमेंट कराकर आमंत्रित किया जाए। इच्छुक नगरवासी अपने आधार कार्ड की छायाप्रति और निश्चित सदस्यता शुल्क 30 अगस्त तक रात 7 बजे से 9 बजे के बीच श्री रामलीला भवन में जमा कर सकते हैं और रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में पदाधिकारियों ने लीला का मंचन करने वाले मंडल पर भी चर्चा की और अच्छी गुणात्मक प्रस्तुति वाले मंडल को चुनने की बात कही। इसके अलावा मंचन के दौरान ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने पर भी लोगों ने विचार रखा। इस मौके पर सुनील अग्रहरि ने सुझाव दिया कि प्रतिदिन अलग अलग लोगों से आरती कराई जाए जिससे लोगों में उत्साह बढ़े। उपस्थित पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक धन संग्रह पर भी विचार विमर्श किया।
बैठक में महामंत्री सर्वेश कुमार, फिरतू राम, अर्पित जायसवाल, रचित चौरसिया, संजय कुमार गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, मोहम्मद अब्बास, देवेश जायसवाल, रामकुमार अग्रहरि, धीरज जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, अमित शर्मा, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400433
Total Visitors
986
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This