40.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : सगे भाई-बहन ने की एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या

जौनपुर : सगे भाई-बहन ने की एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या

# पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार की शाम सगे भाई-बहनों ने एक ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे दरोगा लाल के पुत्र राज कपूर (21) उसकी छोटी बहन पुष्पा (19) का शव कमरे में लगें पंखे के सहारे साड़ी के फंदे में लटकता देख परिजनों के होश उड़ गये। परिवार के लोग आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर राजकीय पुरुष अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि राज कपूर तीन वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से वह शारीरिक रूप से विकलांग हो गया था। छोटी बहन बराबर उसकी देखभाल करती थी। जो राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया।
बताते चलें कि कि मृतक के पिता दरोगा लाल कानपुर में कपड़े के कारखाने में नौकरी करते हैं। चार भाइयों में सबसे छोटे पुत्र मृतक राजकपूर सड़क दुर्घटना में विकलांग होने के बाद घर पर ही रहता था। पत्नी और एक चार वर्षीय मासूम बेटे की देखभाल परिवार के लोगों के ही जिम्मे थी। तीन भाई भी मेहनत मजदूरी कर परिवार चलते थे। मृतका सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37450840
Total Visitors
568
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This