42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल टेंपो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल टेंपो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप बुधवार की सुबह इलाहाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस व खुटहन की तरफ जा रही टेंपो की आमने-सामने हुई टक्कर में टेंपो चालक मनोज (45) पुत्र मुन्नीलाल निवासी कौड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413131
Total Visitors
709
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This