14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

जौनपुर : सपाइयों ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

जौनपुर : सपाइयों ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त करने वाले का तांता लगा रहा।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया की मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यालय पर 21 अक्टूबर तक शोक संवेदना व्यक्त किया जायेगा। 21 अक्टूबर को जिला पार्टी कार्यालय समेत गांव से लेकर जिले तक जगह-जगह समाजवादी विचारधारा के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नेताजी को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। उनके बतायें हुए रास्ते पर चलकर समाजवाद के विचारधारा को नेताजी की छाया को अखिलेश यादव में महसूस करते हुए उनके नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। समाजवाद का संन्देश देश में लागू कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जायेगी।
शोक व्यक्त करनें वाले मुख्य रूप से विधायक जगदीश नरायन राय, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, यंशवता यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, हाजी सुल्तान, आशा राम, श्रवण जायसवाल, गप्पू मौर्या, शकील अहमद, निजामुद्दीन अंसारी, मेवालाल गौतम, शाजिद अलीम, पप्पू मौर्या, चित्रलेखा सिंह, सोनी यादव, विजय सिंह बागी, रामजतन यादव, अज्जू मौर्या, मंजूर असन, रमेश साहनी, अरशद नजमी, रमाशंकर यादव, तौफीक खान, ऋषि यादव, अनिल यादव, सुभाष पाल, मुकेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This