27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : सराय मोहिउद्दीनपुर धान क्रय-केंद्र पर पहले दिन हुई 70 कुंतल खरीद

जौनपुर : सराय मोहिउद्दीनपुर धान क्रय-केंद्र पर पहले दिन हुई 70 कुंतल खरीद

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7 
            पीसीएफ द्वारा संचालित सराय मोहिउद्दीनपुर क्रय-केंद्र पर गुरुवार को 70 कुंतल धान की खरीद से शुभारंभ हुआ। इस दौरान वहां लगाई गई मशीन से धान की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया गया।क्रय-केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस बार 6 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
साथ ही इस बार साफ-सफाई व गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिए पहले धान को तौलकर उसे मशीन में डाल दिया जाता है। इसके बाद मशीन उक्त धान से धूल-मिट्टी व पइया आदि साफ कर देती है। जिसके बाद साफ धान को फिर से तौला जाता है और उसी आधार पर कटौती कर दी जाती है।
उधर इस संबंध में कटघर गांव के किसान आलोक पाण्डेय ने बताया कि इतनी लागत व मेहनत से पैदा की गई फसल को बेचने में भी इतनी कठिनाई सामने आ रही है। क्रय-केंद्रों पर जिस प्रकार की मशीन लगाई गई है उससे तो धूल-मिट्टी तथा पइया की तो बात छोड़िए कमजोर धान भी उड़ जा रहा है। कुल मिलाकर हर जगह किसानों के लिए ही परेशानी खड़ी की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This