31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

जौनपुर : सर्वसम्मति से चुने गए ब्लाक अध्यक्ष का प्रमुख ने किया स्वागत

जौनपुर : सर्वसम्मति से चुने गए ब्लाक अध्यक्ष का प्रमुख ने किया स्वागत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 खुटहन प्रधान संघ के गठन के लिए ब्लाक इकाई खुटहन की एक बैठक शुक्रवार को सभागार में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जगन्नाथ यादव को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष को ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव सहित दर्जनों प्रधानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बतौर अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक आदर्श संगठन वही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ विकास की ओर ले जाये। इसके लिए हर सदस्य को त्याग और संघ हित में समर्पित होने को तत्पर रहना चाहिए। बैठक में रामसुंदर यादव को उपाध्यक्ष, श्याम बहादुर यादव को संरक्षक, बैजनाथ यादव को कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से संतलाल सोनी को सौंपी गई। संचालन रमाशंकर यादव ने किया। इस मौके पर प्रधान संतलाल सोनी, विनोद यादव, विकास सिंह, सुबाष चन्द्र यादव, अनीश शाह, संतलाल, अच्छन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This