36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : सेवा भारती ने आयोजित किया दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

जौनपुर : सेवा भारती ने आयोजित किया दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 नवरात्रि के अवसर पर शाहगंज कस्बे में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का आगाज गुरुवार को हो गया। सेवा भारती के बैनर तले हो रहे आयोजन में पहले दिन नगरवासियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी जागरण और गरबा खेला गया।सेवा भारती के बैनर तले हो रहे नवरात्रि महोत्सव का आगाज नगर विधायक रमेश सिंह के हाथों हुआ। नवरात्र के छठे दिन यानी सात अप्रैल पहले दिन नगरवासियों ने अपने परिवार के साथ डांडिया नृत्य किया और जमकर आनंद उठाया।

बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकार प्रियांशी जायसवाल ने अपने गीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रहीं। अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन सप्तमी यानी शुक्रवार को देवी जागरण और गरबा का आयोजन किया गया। पहले दिन मुख्य रूप से डॉ अभिषेक सिंह, आशीष जायसवाल, क्षेमेंद्र सिंह, खुशबू जायसवाल, आनंद वर्मा, सुशील बागी, कार्तिक अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल, गीता जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।

आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी रूपेश जायसवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सभी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उनका स्वस्थ मनोरंजन करना है। आयोजन में संस्कार भारती, उड़ान वूमेन पॉवर, लायंस क्लब शाहगंज स्टार, जेसीआई शाहगंज सिटी, जेसीआई शाहगंज शक्ति, जेसीआई शाहगंज शिखर, जेसीआई शाहगंज संस्कार, युवा ऊर्जावान मंच और झक्कास ग्रुप जैसी सामाजिक संस्थायें सह आयोजक हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This