जौनपुर : एण्टी रोमियो टीम ने दो मनचलों को दबोचा

जौनपुर : एण्टी रोमियो टीम ने दो मनचलों को दबोचा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक केराकत लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व मे उप निरीक्षक हैदर अली द्वारा हमराह का0 रंजित यादव, का0 अमित पटेल, म0का0 प्रीति शर्मा, म0का0 बीना मिश्रा के साथ माँ काली मंदिर के समीप से गली दर्शन पूजन करने आ जारही महिलाओ व लड़कियों को अश्लील इशारा कर रहे है। जिसे देखकर महिलाये व लड़किया मुंह ढक कर भाग रही थी।

पुलिस को देख कर अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया गया जिस पर मौके पर ही दौड़ा कर उन्हे पकड़ लिया गया। अभियुक्त गण द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम रजनीश निषाद पुत्र घनश्याम निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, शुभम निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी बीबनमऊ थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताये। अभियुक्त गण की गिरफ्तारी व कृत्यो के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Previous articleजौनपुर : अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर व्यापार मंडल ने बधांया ढ़ाढस
Next articleजौनपुर : सेवा भारती ने आयोजित किया दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?