42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

जौनपुर : स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

मुंगरा बादशाहपुर।
तहलका 24×7 
             थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। बालिका के चीखने चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था।
सुनसान इलाका मिलने पर युवक छात्रा को एक बाग में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बीच-बचाव में नाबालिग के कपड़े कई जगहों से फट गए। बालिका तेज तेज चिल्लाने लगी तो उधर से गुजर रहे कुछ लोगों को चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोग बाग की तरफ गए तो वहां देखा तो युवक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि युवक उसी गांव का ही है। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। लोगों की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और चालान कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400605
Total Visitors
971
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This