42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : 1.60 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : 1.60 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

# गला रेतने का बड़ा चाकू, बांका समेत लकड़ी का ठीहा बरामद 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बडा़गांव में एक मकान में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस और वध करने के उपकरण के साथ पांच गो तस्करों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही के बाद गुरुवार को सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने हमराहियों के साथ गांव निवासी हिसामुद्दीन के घर पर दबिश दी। जहां मौके से 160 किलो प्रतिबंधित मांस, लकड़ी का ठीहा, गला रेतने का बड़ा चाकू, बांका आदि के साथ मौके पर मौजूद गो तस्कर हिसामुद्दीन, शाहनवाज़, तालिब, शेरू उर्फ जैनुद्दीन, शमसुद्दीन को गिरफ्तार किया। बरामद मांस का सैंपल मथुरा लैब भेजते हुए आरोपियों पर गो वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411485
Total Visitors
397
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This