18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

जौनपुर : 110 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर : 110 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
            सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत कैंप लगाकर 110 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें ब्लड, यूरिन, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई साथ ही महिलाओं को दवा वितरित किया गया।
कैंप में गर्भवती महिलाओं को चिकित्साधीक्षक डॉ रफीक फारुकी, डॉ हरिओम मौर्या, डॉ आरबी यादव, डॉ पी के गुप्ता, डॉ अमित सिंह, डॉ संजीव यादव आदि ने खानपान व बेहतर देखभाल की जानकारी दी। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, राजेश पांडेय, रमेश, विजय कुमार, गिरीश यादव, राजपत, कविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This