12.1 C
Delhi
Saturday, December 20, 2025

टाइम की सूची में अजय बंगा, आलिया भट्ट, साक्षी मलिक आदि के नाम शामिल

टाइम की सूची में अजय बंगा, आलिया भट्ट, साक्षी मलिक आदि के नाम शामिल

न्यूयार्क। 
साभार एजेंसी 
तहलका 24×7 
              टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली सूची बुधवार को जारी हुई। जिसमें विश्व के अध्यक्ष अजय बंगा, बालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल सहित कई अन्य भारतीय शामिल हैं। 2024 की सूची में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन, भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान के साथ रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया का नाम भी शामिल हैं।
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने अजय बंगा के संबंध में लिखा कि पिछले जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने के बाद से अजय बंगा ने गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए नई दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।निर्देशक और निर्माता टाम हार्पर ने आलिया भट्ट के संबंध में लिखा है वह एक अद्भुत प्रतिभा हैं। वह दुनिया की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
कलाकार के रूप में वह काफी प्रतिभावान हैं। वह रचनात्मकता लेकर आती हैं, जो वास्तव में उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार बनाती है। टाइम ने माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के बारे में लिखा है कि वह हमारे भविष्य को आकार देने में अत्यधिक प्रभावशाली हैं। वह एआई को एक ऐसे उपकरण के रूप में देखते हैं, जो इंसानों को सशक्त बनाएगा।
फिल्म निर्माता निशा पाहुजा ने साक्षी मलिक के संबंध में लिखा है कि वह भारत की सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थीं, जो महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न के आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर एकत्र हुई थीं। देव पटेल के संबंध में अभिनेता डेनियल कालूया ने लिखा कि वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो आपके पास उनके लिए समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
एस्ट्रोफिजिसिस्ट और इवेंट होराइजन टेलीस्कोप के संस्थापक निदेशक शेप डोलेमैन ने नटराजन के लिए लिखा कि उनके द्वारा वर्षों पहले विकसित एक नया दृष्टिकोण हमें खगोल विज्ञान में एक बुनियादी रहस्य को समझने के करीब लाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7                 पुलिस...

More Articles Like This