25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

खेत में पेड़ पर लटकता मिला मजदूर का शव 

खेत में पेड़ पर लटकता मिला मजदूर का शव 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव निवासी अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला। मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी हरदेव यादव (55) मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर सेंट थॉमस स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के पास उनका खेत है। बुधवार दोपहर को गेहूं काटने के लिए गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने कुछ लोगों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
गुरुवार सुबह उनके खेत के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस वालों को जानकारी दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। मृतक कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान थे।
तीन बेटियों में से बड़ी बेटी का विवाह कर चुके थे। ढाई साल पहले दूसरी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। तभी से वो काफी परेशान रहने लगे थे।कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176996
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This