21.1 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026

तीर्थ यात्रियों की बस को दो किमी तक घसीटता रहा ट्रक, एक की मौत, कई घायल

तीर्थ यात्रियों की बस को दो किमी तक घसीटता रहा ट्रक, एक की मौत, कई घायल

रोहतास। 
तहलका 24×7 
              जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीर्थयात्रियों से भरी बस को एक ट्रक ने करीब दो किलोमीटर तक घसीट दिया।हादसे में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ महिला व एक बच्चे समेत कुल 22 यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार में एनएच-9 पर हुई।बस चालक सोनू कुमार ने बताया कि उनके आगे एक ट्रक चल रहा था।साइड लेने के दौरान ट्रक चालक ने बस को साइड से तीन बार टक्कर मारी।
इसके बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और बस को लगभग दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। बस में सवार यात्री चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। घटना के समय बस में तमिलनाडु से आए 22 तीर्थयात्री सवार थे। सभी पहले वाराणसी फ्लाइट से पहुंचे थे और वहां से बस द्वारा गया की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिला यात्री श्रीलता ने बताया कि ट्रक बस को खींचते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे सभी को चोटें आईं। हादसे में कांचीपुरम निवासी बुजुर्ग रामो की मौत हो गई। मृतक और अन्य यात्री तमिलनाडु के आलमपुर के अडंबा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और गायत्री परिवार से जुड़े हैं। घायलों को इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में साइड लेने के दौरान लापरवाही से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सपंन्न खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार  तहलका 24x7                 होली...

More Articles Like This