17.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

तेज रफ्तार कार ने सात महिलाओं को कुचला, तीन की मौत, चार घायल

तेज रफ्तार कार ने सात महिलाओं को कुचला, तीन की मौत, चार घायल

झांसी।
तहलका 24×7
                 कानपुर हाई-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहीं 7 महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। कई महिलाएं कार के बोनट में फंस गईं थीं जिन्हें कई मीटर तक कार चालक घसीटता हुआ ले गया। इस भयंकर हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना झांसी- कानपुर हाई-वे पर चिरगांव थाना क्षेत्र के गुलारा गांव के पास राधाकृष्ण होटल के सामने हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम झांसी- कानपुर हाई-वे पर चिरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के गुलारा गांव के पास MP08 CA 8072 स्विफ्ट कार ने मजदूरी करके पैदल घर लौट रहीं 7 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। कार रोकने की जगह चालक कार को भगाता हुआ ले गया। इसके कारण कई महिलाएं कार के साथ कई मीटर तक घिसटती चली गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार को जैसे-तैसे रोका और फिर महिलाओं को बचाया। इसके बाद सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए झांसी मेडिकल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चिरगांव थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया।
मामले पर झांसी एसपी ने बताया कि सभी महिलाएं गुलारा गांव की रहने वाली थीं और खेत में धान की रोपाई कर घर वापस जा रहीं थी। कार से कुचले जाने के कारण तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि हो गई है। घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एमपी का रहने वाला है। एसपी के मुताबिक, ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस घटना में 35 साल की सरोज पत्नी महेश, रिंकी पत्नी राजू और 28 साल की सुमन पत्नी चंद्रशेखर की मौत हो गई है। कुंती पत्नी महेन्द्र, लक्ष्मी पत्नी अखिलेश, पानकुअंर पत्नी हरिवंशी, किरन पत्नी मुकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This