36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

अश्लील गाने का विरोध करने पर ले ली जान

अश्लील गाने का विरोध करने पर ले ली जान

# मनबढ़ ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, तीन घायल

गोरखपुर।
तहलका 24×7 
                   मिट्टी लदी ट्रैक्टर पर अश्लील गाना बजाने पर आपत्ति करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें तत्काल एक पक्ष ने असलहा निकालकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दिया। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रूदौली गांव में ट्रैक्टर ट्राली से खनन हो रहा था। इस बीच ट्रैक्टर चालक अश्लील गाना चला रहे थे जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसको लेकर बगल के गांव के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से बड़ी संख्या में लोग असलहा लेकर पहुंचे और रूदौली गांव में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच गांव के राजकिशोर पूछने गए तब तक वहां भीड़ लग गई इसी बीच मारपीट होने लगी।
तब तक एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। जिससे राजकिशोर के सीने में गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, हत्या के बाद नाराज ग्रामीणों ने सेमरा-साऊखोर मार्ग जाम कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37306412
Total Visitors
477
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This