26.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

दसवीं पास के लिए रेलवे ने निकाली भर्ती

दसवीं पास के लिए रेलवे ने निकाली भर्ती

 नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              उत्तर रेलवे (एनआर) ने ग्रुप डी के 38 पदों पर भर्ती निकाला है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। उक्त पदों पर खेल कोटा के तहत भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर रेलवे भर्ती 2024 के लिए चयन संबंधित खेल परीक्षण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। खेल परीक्षण की तिथि 10 जून है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। उत्तर रेलवे की इस भर्ती में 16 खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी जैसे खेल शामिल हैं। इन खेलों की प्रतिष्ठित प्रतियोंगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती में फुटबॉल पुरुष में पांच, वेटलिफ्टिंग पुरुष में दो, एथलेटिक्स पुरुष छह,
एथलेटिक्स महिला दो, बॉक्सिंग पुरुष तीन, हॉकी महिला एक, हॉकी पुरुष चार, बैडमिंटन पुरुष चार, कबड्डी महिला, कबड्डी पुरुष, शतरंज पुरुष, कुश्ती महिला, कुश्ती पुरुष, बॉक्सिंग महिला वर्ग में एक-एक, टेबल टेनिस पुरुष में दो, तैराकी पुरुष वर्ग में तीन भर्तियां होनी है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है। अभ्यर्थीयों की आयु सीमा उनके 10वीं/मैट्रिकुलेशन/माध्यमिक परीक्षा के प्रमाण पत्र से मिलान के आधार पर की जाएगी। बता दें, ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This