34.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सपा प्रत्याशी ने डीएम को दी धमकी, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

सपा प्रत्याशी ने डीएम को दी धमकी, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बलिया।
संदीप दुबे “बच्चा”
तहलका 24×7
             लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडे को सीधे डीएम को धमकी देना भारी पड़ गया। दरअसल, उन्होंने मीडिया को एक दिए गए बयान में कहा था कि मतगणना के दौरान यदि किसी भी प्रकार की धांधली होती है, तो वहां से या तो मेरी या फिर जिला कलेक्टर की लाश निकलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था।प्रत्याशी के उक्त बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ प्रशासन ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।बताते चलें कि बलिया लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडे वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार थे।
चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने करीब 15 हजार मतों से पराजित किया था। उस समय मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। सपा ने एक बार फिर उन्हें बलिया लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।शनिवार को वह एक विवादित बयान देकर फिर फंस गए।
मीडिया को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि यदि इस बार मतगणना या फिर चुनाव में धांधली हुई तो वहां से या तो मेरी या फिर डीएम की लाश जाएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था। सपा प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम को सीधे धमकी देना महंगा पड़ गया। प्रशासन ने उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएम ने कहा कि अगर किसी भी प्रत्याशी की तरफ से इस तरह का बयान दिया गया है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ बलिया की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37404216
Total Visitors
584
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This