दहेज की मांग न हुई पूरी तो दूल्हे ने दुल्हन को रास्ते में ही वाहन से उतारा
लखनऊ/गाजीपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दहेज का मांग पूरी न होने पर दुल्हे ने दुल्हन को बीच रास्ते में वाहन से उतार दिया। इस मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले विदाई कराकर ले जा रहे दुल्हे ने दुल्हन को दहेज की मांग पूरी न होने पर वाहन से उतार दिया। रविवार को पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई। तहरीर के बाद मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।









