18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

दीपावली तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना

दीपावली तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना… 

# बिना राशन कार्ड के कैसे मिलेगा फायदा, मुफ्त अनाज पाने के लिए कैसे करें आवेदन?

लखनऊ/नई दिल्ली।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण बने हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना (PMGKY) को दीपावली तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत अनाज लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि दीपावली तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत मुफ्त राशन बांटने की योजना दीपावली तक बढ़ा दी गई है।दूसरे शब्‍दों में कहें तो अब केंद्र नवंबर 2021 तक गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल कोरोना संकट के दौरान गरीब कल्याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 8 महीने तक मुफ्त राशन उपलब्‍ध कराया गया। फिर योजना का मई-जून 2021 तक विस्तार किया गया अब पीएम गरीब कल्‍याण योजना को दीपावाली तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

# प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के लिए ऐसे करें आवेदन

सरकार की इस स्कीम का अगर आप भी फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले किसी बैंक में अपना अकाउंट खुलवाना होगा। पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए एक फॉर्म भरना जरूरी है। इसके बाद अगर आप गांव में रहते हैं तो आपको ग्राम पंचायत में जाकर अपना नाम रजिस्टर कराना होगा। अगर आप शहर में रहते हैं तो आपको नगर पालिका में जाकर संपर्क करना होगा। इस योजना में गरीब तबके के लोग बिना राशन कार्ड के भी मुफ्त अनाज ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना में एक परिवार को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चना देने का प्रावधान है। यह मुफ्त 5 किलो अनाज राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज के मौजूदा कोटे के अतिरिक्त है। योजना के तहत अनाज लेने के लिए आपको राशन कार्ड की जरूरत नहीं है। इसके तहत केवल आधार कार्ड से ही जरूरतमंदों को राशन मिल जाता है। हालांकि, फायदा लेने के लिए आपको अपने आधार कार्ड के जरिये इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन कराने पर आपको एक स्लिप दी जाती है इस स्लिप को दिखाकर आप मुफ्त अनाज ले सकते हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This