42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

दुर्गा माता मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

दुर्गा माता मंदिर का पांचवां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            नगर के खालिसपुर में भाग्योदय संस्था द्वारा दुर्गा माता मंदिर खालिसपुर का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में माता के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।सुसज्जित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है जहां प्रतिदिन भक्तों का सैलाब उमड़ा रहता है। मान्यता है कि इस मंदिर से लोगों की मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है। पांचवे वार्षिकोत्सव के मौके पर मां दुर्गा का दरबार सजाया गया।
बुधवार को पूरी रात चला कार्यक्रम सुबह आरती के साथ समाप्त हुआ। भाग्योदय संस्था के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही सुप्रसिद्ध भक्ति गीत गायक मनोज सोनी ने देवी गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। पूरी रात मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तो का तांता लगा रहा। इस मौके पर उदयी मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, रत्न मौर्य, प्रभाष मौर्य, अजय मौर्य, सुभाष मौर्य, रंजीत मौर्य, सूरज मेडिकल के साथ अन्य लोगो ने भक्तों का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37415353
Total Visitors
1158
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This