13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल 

# प्रेम विवाह से नाराज पिता ने युवक को कर दिया था सम्पत्ति से बेदखल, एक साल बाद लौटा था घर 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर स्थित मछली शहर पड़ाव पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कुल दस लोग घायल हो गए। तीन को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
         
लाइन बाजार के चौकीपुर गांव निवासी जियालाल सोनकर का पुत्र प्रदुम्न वर्षभर पूर्व कोतवाली थाना के मछली शहर पड़ाव स्थित रूहट्टा उमरपुर क्षेत्र की युवती से प्रेम विवाह किया था। सालभर से पत्नी के साथ मुंबई रहता था। जियालाल को यह बात नागवार लगी तो पुत्र की मनमानी से आहत होकर उन्होने प्रदुम्न को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया।
एक साल के बाद प्रदुम्न के साथ घर लौटा तो पहले अपनी ससुराल रूहट्टा गया। इसके बाद अपने सालों के साथ अपने घर चौकीपुर पहुंचकर विवाद करने लगा।
जहां उसके माता-पिता, भाई-बहनों ने आपत्ति किया तो मामला हाथपाई तक पहुंच गया।
किसी तरह प्रदुम्न वहां से लौट कर वापस ससुराल आया। इधर जियालाल अपनी पत्नि कांति देवी, पुत्री पूनम, पुत्र चंद्रप्रकाश, अरुण को लेकर प्रदुम्न के ससुराल पूछताछ के लिए पहुंचे तो आक्रोशित प्रदुम्न और ससुरालियों ने लाठी डंडे ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें जियालाल, कांति देवी, पूनम पुत्री जियालाल, चंद्रप्रकाश, अरुण पुत्र जियालाल को काफी चोट आईं।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम, चंद्रप्रकाश, अरुण को भर्ती कर लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से युवती की मां संगीता देवी पत्नी काजू सोनकर, आदर्श, मुकेश, सचिन पुत्र काजू सोनकर व पड़ोसी रेखा सोनकर को हल्की चोटे आई। सभा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This