41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

दो सदी पुराना है फलों के राजा “दशहरी आम” का इतिहास

दो सदी पुराना है फलों के राजा “दशहरी आम” का इतिहास 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             फलों के राजा आम का स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद होता है और अगर दशहरी आम मिल जाए तो बात ही अलग है। इस आम की उत्पत्ति का केंद्र काकोरी का एक गांव बताया जाता है।काकोरी के इस गांव का नाम दशहरी है और इसी गांव में सबसे पहले एक नए प्रजाति के आम का पेड़ लगाया गया था। इस पेड़ पर जब पहली बार फल आए तो इसका स्वाद सभी को पसंद आया, फिर इसे वहां से दूसरे जगहों पर भी भेजा गया। यहीं से इस आम का नाम दशहरी बताने का सिलसिला शुरू हो गया।
दशहरी गांव के रहने वाले जयदीप यादव बताते हैं कि दशहरी आम का जो पहला पेड़ लगाया गया था वह 200 साल पुराना है, जो अभी भी इस गांव में मौजूद है। उन्होंने अपने दादा जी से इस पेड़ से जुड़े कई किस्से सुने हैं।जयदीप बताते हैं कि दशहरी आम के इस पेड़ में एक बार फिर फल लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि, अभी फल छोटे हैं और आने वाले समय में यह जल्दी बड़े हो जाएंगे।
जयदीप ने जानकारी दी कि दूर-दराज से लोग इस पेड़ को देखने आते हैं। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। वह इस दशहरी पेड़ के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। इसी पेड़ के आम की गुठली से अन्य जगह पौधारोपण किया गया। ऐसे करते हुए तमाम जगहों पर दशहरी आम के पेड़ों का फैलाव किया गया। इसलिए इस पेड़ को “मदर ऑफ ट्री” कहा जाता है।
दशहरी आम के पेड़ का संरक्षण गांव के ही समीर जैदी करते हैं। आम को किसी तरीके की हानि ना पहुंचे इसके लिए चारों तरफ से तारों का घेराव किया गया है. इससे बाग में जानवर भी प्रवेश नहीं कर पाते हैं. पेड़ों के इर्द-गिर्द जाल लगाए गए हैं, ताकि चिड़िया भी इस फल को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। समय-समय पर पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव भी किया जाता है ताकि कीड़े ना लग सकें।
बता दें कि लखनऊ के मलिहाबाद, काकोरी आम उत्पादन के लिए मशहूर है। यहां पर जहां तक नजर दौड़ाएंगे दूर-दूर तक आम के बाग ही नजर आएंगे। वहीं, काकोरी के दशहरी गांव में मौजूद सबसे पुराने दशहरी आम के पेड़ को सरकार ने भी ऐतिहासिक वृक्ष का दर्जा दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37452229
Total Visitors
601
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बने अजय बाबू सेठ

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बने अजय बाबू सेठ शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7                 नगर...

More Articles Like This