नदी का बहाव देखने घाघरा किनारे पहुंची दो बहनें कटान से नदी में डूबी, भाई की बाल-बाल बची जान
मऊ।
तहलका 24×7
जनपद के बिंदटोलिया गांव में रविवार की शाम घाघरा नदी का कटान देखने अपने भाई के साथ गई दो बहनें हादसे का शिकार हो गई। तीनों जिस जगह पर खड़े होकर कटान देख रहे थे, वही जमीन अचानक धंस गई और भाई संग दोनों बहनें तेज धारा में बह गई। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह से युवक को नदी से निकालने में सफल रहे लेकिन दोनों बहनों का कोई पता नहीं चला। उधर, हादसे के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन थाना क्षेत्र के बिंदटोलिया गांव निवासी खोदई प्रसाद का पुत्र सत्यम भारती (18) अपनी छोटी बहन गुंजन तथा ममेरी बहन अनिता के साथ रविवार शाम करीब चार बजे घाघरा नदी के तट पर पहुंचकर बहाव और कटान देख रहे थे। नदी किनारे जिस जगह तीनों खड़े थे अचानक वह कटान होने के चलते नदी में जा गिरा।









